पानी किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 01:09 AM (IST)
पानी किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण दस्सल गांव में पीने के पानी की किल्लत गंभीर बनी हुई है। समस्या का समाधान न होने से नाराज गांव की महिलाओं ने सोमवार को पीएचई कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गांव में पानी की सप्लाई जल्द सुचारु नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगी।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि पिछले काफी समय से उनके क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं ने कहा कि इस समस्या से कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। विभागीय अनदेखी से तंग आकर उन्हें आज सड़कों पर उतरना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही हम लोगों के क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई को जल्द ही बहाल नहीं किया गया तो वो उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगी। महिलाओं का कहना है कि जब भी विभाग के कार्यालय में आते है तो अधिकारी आश्वासन देकर ही टाल मटोल कर देते हैं, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। क्योंकि आने वाले दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि पानी आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें सुबह से लेकर शाम तक ढोना पड़ रहा है। इसके कारण उनका अन्य काम प्रभावित हो रहा है। परिवार की ज्यादातर महिलाओं का समय गांव से दूर स्थित पानी के प्राकृतिक स्रोतों पर बीत जाता है। इस संबंध में पीएचई विभाग के एईई मुहम्मद अनवर ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। उसके बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी