पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 01:08 AM (IST)
पीएचई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी : सरकारी की अनदेखी से खफा पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को जिला सचिवालय पहुंच कर अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को 14 माह का वेतन नहीं मिला है। उन्हें उम्मीद थी कि ईद से पहले उनका बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसा करना उचित नहीं समझा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो वो उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी जमूरत हुसैन, तुफैल हुसैन ने कहा कि पिछले 14 माह से उन लोगों को वेतन नहीं मिला है। जबकि एक दिन के बाद ईद का पर्व है। वेतन न मिलने के कारण वो अपने परिवार के साथ ईद नहीं मना पाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारी कई बार विभागीय अधिकारी से मिलकर बकाया वेतन जारी करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वो पिछले कई वर्षो से अस्थायी कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है, जबकि स्थायी कर्मचारियों से वह बेहतर कार्य कर रहे है। अस्थायी कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग ने उनका बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया तो वो उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई को भी ठप कर देंगे। हम लोग बार बार प्रदर्शन करके विभाग व सरकार से वेतन जारी करने की मांग कर रहे है, लेकिन न तो हमें पिछले 14 माह से वेतन मिला है और न ही हमें स्थायी करने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है। इससे अस्थायी कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता ही जा रहा है।

chat bot
आपका साथी