10 लाख के जाली नोट व दो किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता पुंछ सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो किलो हेरोइन और 10 लाख के जाली नोट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 02:04 AM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 02:04 AM (IST)
10 लाख के जाली नोट व दो किलो  हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
10 लाख के जाली नोट व दो किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पुंछ : सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो किलो हेरोइन और 10 लाख के जाली नोट के साथ एक युवक को काबू किया। वह सीमा से सटे गांव में रहता है। सेना ने पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बालाकोट सेक्टर में एलओसी में तारबंदी के आगे डब्बी गांव के निवासी मुहम्मद जफर को ड्यूटी पर तैनात सेना के जवानों ने जांच के लिए रोका। डब्बी गांव सीमा पर लगी तार से आगे का गांव है। जांच के दौरान जवानों ने दो किलो हेरोइन के दो पैकेट व 10 लाख के जाली नोट बरामद किए। सेना के जवान जफर को पूछताछ के लिए अपने मुख्यालय में भेज दिया। पूछताछ के बाद आरोपित देर शाम मेंढर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसडीपीओ मेंढर नीरज पडियार ने कहा कि सेना के अधिकारियों ने आरोपित युवक हमारे हवाले कर दिया है। दो पैकेट हेरोइन व 10 लाख की जाली मुद्रा को पुलिस को सौंपा है। नशे की खेप और जाली नोट कहां से आए पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि डब्बी गांव सीमा पर लगी तार से आगे का गांव है। नशे की खेप और जाली नोट सीमा पार से आए हैं। यह किसे सौंपनी थी जांच की जा रही है। पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

chat bot
आपका साथी