भूस्खलन से गुनतरियां मंधार पंचायत के दो दर्जन मकानों को खतरा

संवाद सहयोगी पुंछ दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 06:01 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 06:01 AM (IST)
भूस्खलन से गुनतरियां मंधार पंचायत के दो दर्जन मकानों को खतरा
भूस्खलन से गुनतरियां मंधार पंचायत के दो दर्जन मकानों को खतरा

संवाद सहयोगी, पुंछ : दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण कई सड़कों का पुंछ मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना गुनतरियां मंधार पंचायत को पहुंचा। वहां दो दर्जन मकानों को खतरा पैदा हो गया।

पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा से सटे मंदार गुनतरियां पंचायत में मंगलवार की रात भूस्खलन के कारण शाहपुर मंधार का पुंछ नगर से सड़क संपर्क कट गया। वहीं, मंधार गुनतरियां पंचायत के राठौर, मागरा, जटा तीनों मोहल्लों के लगभग दो दर्जन मकानों को भूस्खलन से खतरा उत्पन हो गया है। गांव के पंच अल्ताफ हुसैन खटाना, नायब सरपंच सईद मुहम्मद बांडे का कहना है कि 2014 में इस इलाके में भारी भूस्खलन हुआ था। उसके बाद कई बार जिला प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते इस इलाके में पानी के निकास के लिए कोई उचित प्रबंधन किया जाता या क्रेट लगवाए जाते तो आज हमारा इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात इस इलाके में भूस्खलन के कारण हम लोगों ने रात दहशत में गुजारी। पूरी रात हम लोग जागते रहे कि न जाने कब मकान छोड़ कर भागना पड़ेगा। अगर बुधवार को भी बारिश जाहरी रहती तो हमारे दो दर्जन मकान भूस्खलन की चपेट में आ जाते। उन्होंने बताया कि साई बाबा की मजार के नजदीक गुनतरियां से शाहपुर सड़क पर एक पुलिया का निर्माण और क्रेट नहीं लगवाने के कारण आज हम गरीब परिवारों की जमीनों का इतना नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है और सड़क से मलबा हटाने की गुहार लगाई है, ताकि इस सड़क पर आवाजाही बहाल हो सके।

chat bot
आपका साथी