कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी पुंछ देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर सुंदरबनी कांग्रेस क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2022 06:37 AM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2022 06:37 AM (IST)
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, पुंछ : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर सुंदरबनी कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी रविद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत निर्माण के मुख्य जनक थे। उनके शासनकाल में देश में विकास की गाथा लिखी गई, खासकर देश में सूचना एवं प्रौद्योगिक, आइटी सेक्टर को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि एक ऐसे नेता को 78वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने 21वीं सदी में भारत के लोकतंत्र को आगे बढ़ाते हुए इसे बदल दिया। एक नेता जो अपनी करुणा, मानवतावाद, आधुनिक विचारों और तकनीकी कौशल के लिए जाना जाता है, जिसने देश के लिए बदलाव की शुरुआत की। आप भारत के दिलों में रहेंगे। ब्लाक प्रधान नैन चंद ने राजीव गांधी को याद करते हुए बताया कि राजीव गांधी ने संदेश दिया था कि हिन्दुस्तान एक पुराना देश है, परंतु एक नया अंदाज लेकर आगे निकलने की तैयारी में है। उनका संदेश था कि हिंदुस्तान को ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाएं। जो आत्मनिर्भर की बात अभी हो रही है, राजीव गांधी ये बात बहुत पहले कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दल बदल कानून, पंचायती राज में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण, 18 वर्ष के नौजवानों को वोट का अधिकार दिया। युवा नेता योगराज शर्मा ने प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी के कार्यकाल को प्रगति और परिवर्तन का युग बताया। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी