नदी में डूबने से किशोर की मौत

संवाद सहयोगी पुंछ जिले की बेताड़ नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर एक किशोर की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:49 AM (IST)
नदी में डूबने से किशोर की मौत
नदी में डूबने से किशोर की मौत

संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले की बेताड़ नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुहम्मद राहिल पुत्र मुहम्मद सदीक (15) निवासी लोरन मंडी, जोकि इस समय गांव अजोट में रहता था, शनिवार की शाम अपने मित्रों सहित बेताड़ नदी मे नहाने के लिए चला गया। नदी में नहाते समय राहिल गहरे पानी में चला गया और खुद को नहीं संभाल सका, जिससे वह डूब गया। उसे डूबते देख अन्य साथियों ने नदी से बाहर आकर सहायता के लिए शोर किया, जिसे सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। वहीं, डूबे किशोर को गहरे पानी से निकालने में जुटे, लेकिन उसे जिंदा निकालने में विफल रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया और तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुचते ही डॉक्टरो ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी