घुसपैठ का प्रयास विफल, एक आतंकी ढेर, दो घायल

संवाद सहयोगी पुंछ जम्मू संभाग के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
घुसपैठ का प्रयास विफल, एक आतंकी ढेर, दो घायल
घुसपैठ का प्रयास विफल, एक आतंकी ढेर, दो घायल

संवाद सहयोगी, पुंछ : जम्मू संभाग के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की जा रही गोलाबारी का लाभ उठाकर आतंकियों का एक दल घुसपैठ का प्रयास कर रहा था। भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ का प्रयास विफल करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया और दो अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ स्थल से सेना के जवानों ने एक एके 47 राइफल और दो मैगजीन बरामद की है।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण इलाके में छाई धुंध का लाभ उठाकर रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह लगभग पौने सात बजे मेंढर, मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में एक साथ कई स्थानों पर गोलाबारी की और कृष्णा घाटी सेक्टर से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश की। भारतीय सेना के जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को मार गिराया और दो अन्य के घायल होने की सूचना मिल रही है। इसके बाद कृष्णा घाटी सेक्टर के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान घटना स्थल से एक एके 47, राइफल दो एके 47 की मैगजीन और पाकिस्तान निर्मित कुछ खाने के सामान बरामद किए गए। सैन्य अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकी के शव को अन्य आतंकी अपने साथ खींचकर ले गए हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल आतंकियों और मारे गए आतंकी के शव को खोजने के लिए सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी