सूमो खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले के मंडी क्षेत्र से लोरन जा रही टाटा सूमो बीच रास्ते में ही खाई में जा ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jul 2018 07:50 PM (IST)
सूमो खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल
सूमो खाई में गिरने से दो की मौत, एक घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले के मंडी क्षेत्र से लोरन जा रही टाटा सूमो बीच रास्ते में ही खाई में जा गिरी। इस हादसे में टाटा सूमो में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टाटा सूमो नंबर जेके11-3993 मंडी से लोरन गांव के लिए निकली। जैसे ही वह खरपा क्षेत्र में पहुंची उसी समय टाटा सूमो का चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में मुश्ताक अहमद पुत्र मुहम्मद अयूब निवासी सेरी ख्वाजा, पुंछ व मुहम्मद रियाज पुत्र गुलाम अहमद निवासी डन्ना खेत, पुंछ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नजाकत हुसैन पुत्र मुहम्मद हुसैन निवासी लोरन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया है।

chat bot
आपका साथी