सूमो खाई में गिरने से पांच घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ से शाहपुर जा रही टाटा सूमो शुक्रवार को खाई में जा गिरी। इस हादसे मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 08:19 PM (IST)
सूमो खाई में गिरने से पांच घायल
सूमो खाई में गिरने से पांच घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ :

पुंछ से शाहपुर जा रही टाटा सूमो शुक्रवार को खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया है। जिला प्रशासन ने सभी घायलों को रेडक्रॉस फंड से तीन-तीन हजार रुपये देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाटा सुमो पुंछ से शाहपुर जा रही थी। बीच रास्ते में ही सूमो चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा और सूमो खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने उसी समय घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया। जहां पर नजरदीन पुत्र अता मुहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। जबकि अब्दुल गनी पुत्र मुहम्मद दीन, नजीर हुसैन पुत्र मुहम्मद बशीर, मुहम्मद आरिफ पुत्र वली मुहम्मद व मुहम्मद उसमान पुत्र जाकिर हुसैन सभी निवासी शाहपुर का उपचार जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही जिला आयुक्त पुंछ राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर उन्होंने सभी घायलों का हालचाल जाना।

chat bot
आपका साथी