गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नंगाली साहब में रहा सन्नाटा

बैसाखी का त्योहार लोगों ने घरों में ही मनाया। यहां के प्रचीन एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नंगाली साहब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया जाता था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 04:31 AM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2020 06:16 AM (IST)
गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नंगाली साहब में रहा सन्नाटा
गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नंगाली साहब में रहा सन्नाटा

संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ में भी बैसाखी का त्योहार लोगों ने घरों में ही मनाया। यहां के प्रचीन एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा डेरा संत पुरा नंगाली साहब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया जाता था। विशेष कार्यक्रम होते हैं। सुबह अखंड पाठ फिर भोग डाला जाता था, लेकिन इस बार कुछ भी नहीं। गुरुद्वारे में सन्नाटा पसरा रहा।

इस त्योहार पर हर साल यहां दूसरे राज्यों से रागी जत्थे शबद कीर्तन भी करते थे। दरअसल, खालसा पंथ के स्थापना दिवस को इसी दिन प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। हजारों की संख्या में लोग डेरा नंगाली साहब पहुंचते थे।

chat bot
आपका साथी