श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व आरती की

संवाद सहयोगी पुंछ जिले में कोविड 19 के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा सहित अन्य का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:21 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:21 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व आरती की
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व आरती की

संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में कोविड 19 के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रम रद कर दिए गए। हालांकि पुंछ नगर के मंदिरों को सजाया गया था। सुबह से ही लोग मंदिरों में पूजा के लिए आ रहे थे, लेकिन इस वर्ष बहुत कम संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। कोविड 19 के चलते प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए मंदिरों में आए श्रद्धालुओं को पूजा की अनुमति नहीं दी गई। सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों की अनुमति दी गई और मंदिर परिसर में भक्तों को रूकने नहीं दिया गया। मंदिर में प्रवेश से पहले सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद मंदिर में प्रवेश करने दिया गया। दोपहर बाद जिला सनातन धर्म सभा पुंछ के प्रधान सतीश सासन के नेतृत्व में गीता भवन पुंछ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। भजन कीर्तन के बाद आरती की गई। आरती के दौरान इस महामारी से रक्षा की प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी