पेयजल की समस्या पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पुंछ : नगर के बैंच क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ पुंछ जाने वाले मार्ग को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:12 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:12 PM (IST)
पेयजल की समस्या पर किया प्रदर्शन
पेयजल की समस्या पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पुंछ : नगर के बैंच क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ पुंछ जाने वाले मार्ग को जाम करके जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी राकेश कुमार, राजेश कुमार, राम अवतार आदि ने कहा कि कई दिन से क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे उनको काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द पेयजल की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो वे आने वाले दिनों में पीएचई विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में पीने की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी