तहसीलदार से हाथापाई पर भड़के लोग, वाहन को फूंका

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील में रविवार देर शाम प्रशासन की ओर से अतिक्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 03:00 AM (IST)
तहसीलदार से हाथापाई पर भड़के लोग, वाहन को फूंका
तहसीलदार से हाथापाई पर भड़के लोग, वाहन को फूंका

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील में रविवार देर शाम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने तहसीलदार से हाथापाई कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने निजी वाहन में तोड़फोड़ भी की। उसके बाद वाहन में आग लगा दी। एसडीएम राहुल यादव ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दमकल वाहन पर भी पथराव कर उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। मेंढर में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को क्षेत्र में तैनात कर दिया है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम प्रशासन ने बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान तहसीलदार मेंढर शहजाद अहमद, एसडीएम राहुल यादव व पुलिस के जवान व अधिकारी मौजूद थे। इसी बीच कुछ लोगों ने तहसीलदार के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तहसीलदार क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार के ऊपर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने निजी वाहन के ऊपर पहले पथराव किया। उसके बाद वाहन को आग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दमकल वाहन के ऊपर भी पथराव कर उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। लोगों की मांग थी कि तहसीलदार के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी