फंड के अभाव में सड़क हुई जर्जर

संवाद सहयोगी, पुंछ: दर्शन नगर की सड़क की हालत दिन प्रति दिन बद से बदतर होती जा रही है। लोक निर्माण वि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM (IST)
फंड के अभाव में सड़क हुई जर्जर
फंड के अभाव में सड़क हुई जर्जर

संवाद सहयोगी, पुंछ: दर्शन नगर की सड़क की हालत दिन प्रति दिन बद से बदतर होती जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क की हालत को सुधारने के लिए अभी तक कोई विशेष कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति काफी रोष है।

लोगों ने बताया कि इस सड़क की हालत इतनी खस्ताहाल है कि वाहन तो क्या, सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज इस सड़क पर दर्जनों दुर्घटनाएं होती है। लोगों के वाहन खराब हो जाते हैं, परन्तु विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जाता है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दर्जनों बार नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के आगे लोग गुहार लगा चुकें हैं, परन्तु हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। लोगों ने राज्यपाल से सड़क का निर्माणकार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है।

इस संबंधी लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन परवेज अहमद ने बताया कि फंड न होने की वजह से परेशानी आ रही है। फंड आते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी