सूमो खाई में गिरी, छह घायल, तीन जम्मू रेफर

जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के गुंत्रीयां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिनमें स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 03:01 AM (IST)
सूमो खाई में गिरी, छह घायल, तीन जम्मू रेफर
सूमो खाई में गिरी, छह घायल, तीन जम्मू रेफर

जागरण संवाददाता, पुंछ : पुंछ के गुंत्रीयां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य तीन का उपचार जिला अस्पताल पुंछ में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टाटा सूमो जेके11-1375 यात्रियों को लेकर पुंछ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वाहन सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान अत्ताउल्ला पुत्र नसीब खान, नईम अख्तर पुत्री अकबर खान, रशीदा कौसर पत्नी मुहम्मद यूनुस की गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। जबकि अब्दा कौसर पत्नी नवीद अहमद, जाहिद बी पत्नी मुहम्मद सादिक व मुहम्मद तारिफ पुत्र मुहम्मद यूनुस का उपचार जिला अस्पताल पुंछ में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी