गांवों में दी जाएं मूलभूत सुविधाएं

संवाद सहयोगी, कालाकोट : महोगला के ¨सबल गाला, बंबोरी गाला व इससे सटे आस-पास के कई गांवों में बिजली, प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:13 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:13 AM (IST)
गांवों में दी जाएं मूलभूत सुविधाएं
गांवों में दी जाएं मूलभूत सुविधाएं

संवाद सहयोगी, कालाकोट : महोगला के ¨सबल गाला, बंबोरी गाला व इससे सटे आस-पास के कई गांवों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा सुविधाओं की कमी है। इसके चलते लोगों ने राज्य प्रशासन से मांग की कि इन गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल शर्मा, विजय कुमार, संजय कुमार, अंचल ¨सह ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। अगर बात ¨सबल गाला की करें तो यहां बिजली तक की सुविधा लोगों को नहीं है। बंबोरी गाला में पानी की सुविधा नहीं है। त्रियाठ व महोगला के अस्पतालों में डॉक्टर ही नहीं है जिससे लोगों को इन अस्पतालों में उपचार नहीं मिल रहा और लोग दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार करवा रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि वाहनों की असुविधा से भी लोग परेशान हैं। मैथयानी से वाया कालाकोट, राजौरी व मैथयानी से त्रियाठ जम्मू के लिए कोई भी बस सर्विस नहीं है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन से मांग की कि समस्याओं का जल्द निवारण कर हमें सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

chat bot
आपका साथी