लोगों की समस्याएं होंगी दूर : एमएलसी

जागरण संवाददाता, पुंछ : एमएलसी शहनाज गनेई ने दूरदराज क्षेत्र बलनोई का दौरा करके आम लोगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 07:58 PM (IST)
लोगों की समस्याएं होंगी दूर : एमएलसी
लोगों की समस्याएं होंगी दूर : एमएलसी

जागरण संवाददाता, पुंछ : एमएलसी शहनाज गनेई ने दूरदराज क्षेत्र बलनोई का दौरा करके आम लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों को आश्वासन दिया कि आप आपकी हर समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने एमएलसी को बताया कि क्षेत्र के लोगों को न तो बिजली मिल रही है और न ही पानी। जिस कारण लगातार लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। साथ ही क्षेत्र की सड़कों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। जिस कारण से लोगों ने वाहनों को चलाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। लोगों को उपचार के लिए या तो मंडी जाना पड़ता है या फिर पुंछ का रुख करना पड़ता है। राशन भी लोगों को समय पर नहीं मिल रहा है। जिस कारण से इस महंगाई के दौर में बाजारों से अधिक दाम पर राशन खरीद कर खाना पड़ रहा है।

लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एमएलसी शहनाज गनेई ने कहा कि राज्य में पीडीपी व भाजपा की सरकार ने तीन वर्ष से अधिक समय तक शासन किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी भी समस्या को दूर नहीं किया। लोगों में गुस्सा नजर आने लगा तो भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया। जिससे यह बात साफ है कि चुनाव से पहले ही भाजपा ने राज्य में अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि आपकी जो समस्याएं है, उन्हें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ साथ राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर उन्हें भी बताया जाएगा, ताकि आपकी समस्या दूर हो सके।

chat bot
आपका साथी