यात्री बसों की आवाजाही बहाल की जाए : जोरावर सिंह

संवाद सहयोगी पुंछ उपराज्यपाल जीसी मुर्मू राज्य में यात्री बसों की आवाजाही को बहाल कराएं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 01:41 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 06:12 AM (IST)
यात्री बसों की आवाजाही बहाल की जाए : जोरावर सिंह
यात्री बसों की आवाजाही बहाल की जाए : जोरावर सिंह

संवाद सहयोगी, पुंछ : उपराज्यपाल जीसी मुर्मू राज्य में यात्री बसों की आवाजाही को बहाल कराएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके। यह मांग नेशनल पैंथर्स पार्टी के राज्य सचिव जोरावर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उठाई।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते इस कठिन समय में बीमारों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के अलावा दिहाड़ीदारों के लिए यात्री वाहन नहीं चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्री बसों की आवाजाही न होने के कारण गांव से लेकर शहर तक, अस्पताल, बैंकों तक पहुंचने में लगभग 20 से 30 किलोमीटर पैदल सफर कर नगर में पहुंचना पड़ता है। सरकार को यात्री बसों के मालिकों और ड्राइवरों को आदेश जारी करना चाहिए कि वे शारीरिक दूरी को बनाए रखते हुए कुछ नियमों को लागू कर बसों को छोटे मार्गो पर चलाएं तथा उन यात्रियों को सफर करने की अनुमति दें जो मास्क पहने हुए हों और जो शारीरिक दूरी बनाए रखने में अपना पूरा योगदान देते हों।

chat bot
आपका साथी