पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान का पुतला जलाया

कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमले से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तान विरोध नारे भी लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:15 AM (IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान का पुतला जलाया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, पुंछ : कश्मीर के कुलगाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमले से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तान विरोध नारे भी लगाए।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिला पुंछ के प्रधान अमन डाबर ने कहा कि जिस तरह कश्मीर में पाकिस्तान के भाड़े के आतंकी मारे जा रहे हैं, उससे पाकिस्तान सरकार और आतंकी बौखला गए हैं। इसलिए पाकिस्तान और आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में हालात खराब करने के लिए घाटी में दोबारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याएं कर रहे हैं। वहीं भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा ने अपने घर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कुलगाम में आतंकी हमले के दौरान मारे गए, तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आतंकी हमले में मारे गए तीनों कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि कश्मीर में कुछ राजनीति दलों को छोड़कर आम नागरिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर रहे हैं। कश्मीर में भाजपा की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इससे आतंकी और पाकिस्तान बौखला गया है। आतंकी पाकिस्तान के इशारे पर घिनौनी हरकतें कर मासूमों के खून के साथ खेल रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा है। इस अवसर सरदार परमजीत सिंह महासचिव ,सरदार मनजीत सिंह उप प्रधान, अभिनंदन सूदन अध्यक्ष शहरी मंडल पुंछ, ज्योति भल्ला अध्यक्ष महिला मोर्चा और श्रीमती अमिता शर्मा अध्यक्ष महिला शहरी मंडल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी