पाक सेना ने तीन सेक्टरों दागे मोर्टार

जागरण संवाददाता, राजौरी : पाक सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर केरी, लाम व पुखर्नी सेक्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 07:33 PM (IST)
पाक सेना ने तीन सेक्टरों दागे मोर्टार
पाक सेना ने तीन सेक्टरों दागे मोर्टार

जागरण संवाददाता, राजौरी : पाक सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर केरी, लाम व पुखर्नी सेक्टर में गोलाबारी करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी क्षेत्रों में भी जमकर गोलाबारी की। गोलाबारी से एक निजी वाहन और कुछ घरों को नुकसान हुआ है मगर किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं ह। उधर गोलाबारी के बाद लोगों में दहशत है।

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उधर, गोलाबारी के कारण प्रशासन ने केरी, लाम व पुखर्नी सेक्टर में सीमा पर पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी निजी व सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे लाम, केरी और पुखर्नी सेक्टर में सैन्य चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जैसे ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे क्षेत्र के लोगों में दशहत फैल गई। लोग ने घरों और अन्य स्थानों पर बने बंकरों में छिपकर अपनी जान बचाई। उधर, गोलाबारी के देखते हुए प्रशासन ने तीनों सेक्टरों में पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया, जो आगामी आदेश के बाद ही खुलेंगे। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में सीमा पार काफी नुकसान हुआ है।

वहीं, एसएसपी जुगल मन्हास का कहना है कि हमारे जवान भी सीमांत क्षेत्रों में डटे हुए है। अगर गोलाबारी और तेज हुई तो लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा। सुरक्षा लिहाज से पांच किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हमारे जवान भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी