गुरुद्वारा साहिब में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

संवाद सहयोगी पुंछ गुरुद्वारा सिंह सभा पुंछ में संचालित सेल्फ एजुकेशन ट्रस्ट सामाजिक संगठन द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 09:14 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 06:44 AM (IST)
गुरुद्वारा साहिब में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
गुरुद्वारा साहिब में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, पुंछ : गुरुद्वारा सिंह सभा पुंछ में संचालित सेल्फ एजुकेशन ट्रस्ट सामाजिक संगठन द्वारा हाता साहिब में कम्प्यूटर लेब प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज पुंछ तजिंदर सिंह रहे जिन्होंने रिबन काट कर इस लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने दस हजार रुपये की सहायता भी की। ट्रस्ट के प्रधान गुरुचरण सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है, जो धन के कारण पीछे रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हाता साहब में 12वीं तक गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाई जाती है, अब बच्चों को यहां कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह के साथ ही राजिंदर सिंह, सचिव सुरजन सिंह संयुक्त सचिव, अनमोल सिंह प्रधान श्री गुरु राम दास सेवा सोसाइटी, जसबीर सिंह उप प्रिंसिपल जीडीसी पुंछ, अमरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, सचिव, रमणिक सिंह सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल, गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी