पुछ में लोगों ने घरों में पढ़ी ईद की नमाज

संवाद सहयोगी पुंछ जिले में ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया।  कहीं से लॉकडाउन क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 02:59 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:16 AM (IST)
पुछ में लोगों ने घरों में पढ़ी ईद की नमाज
पुछ में लोगों ने घरों में पढ़ी ईद की नमाज

संवाद सहयोगी, पुंछ : जिले में ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया।  कहीं से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो, ईद के अवसर पर शारीरिक दूरी की अवेलना न हो, इसलिए  ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। प्रशासन द्वारा बार-बार लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज पढ़ी और इस महामारी से हर एक नागरिक ने अपने परिवार को सुरक्षित रखने की दुआ मांगी।

 इस बार ईद की शुभकामनाएं एक दूसरे से गले मिलकर नहीं दी गई, बल्कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए  एक दूसरे को ईद की शुभकामनाओं का संदेश देने के लिए  सोशल मीडिया का सहारा लेकर  सुबह से ही एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं भेजी गई। प्रशासन द्वारा ईद को देखते हुए कुछ हद तक छूट दी गई थी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े और ईद  का त्योहार खुशी से मनाया जा सके।

chat bot
आपका साथी