सूमो खाई में गिरी, तीन की मौत, आठ घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील के अछाद क्षेत्र में वीरवार को शादी समारोह मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 02:16 AM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 02:16 AM (IST)
सूमो खाई में गिरी, तीन की मौत, आठ घायल
सूमो खाई में गिरी, तीन की मौत, आठ घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की मेंढर तहसील के अछाद क्षेत्र में वीरवार को शादी समारोह में भाग लेने जा रहे युवाओं की सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत और आठ घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया।

अछाद गांव के युवक मेंढर क्षेत्र में विवाह समारोह में भाग लेने के लिए सूमो नंबर जेके12-1679 पर निकले। सूमो अछाद गांव से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सूमो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। सभी को उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान (10) मुर्तजा अहमद पुत्र मुहम्मद आरिफ, (27) मुहम्मद निसार पुत्र सादिक व (22) मुहम्मद अमिर पुत्र साईद अकबर सभी निवासी अछाद मेंढर के रूप में हुई है। वहीं जम्मू रेफर किए गए घायलों में रमजान अशरफ, सईद सदिक व मुहम्मद शौकत शामिल हैं। उप जिला अस्पताल मेंढर में तामुर आरिफ, जाहिद इकबाल, शमरीज अहमद, ताहिर अहमद व उमर बिलाल का उपचार जारी है।

-------------------

chat bot
आपका साथी