खेती में वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर दिया जोर

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र पुंछ ने वीरवार को बागवानी सप्ताह पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं किसान बैठक का आयोजन किया। कृषि और बागवानी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य चौधरी गनी मुख्य अतिथि थे। बागवानी विकास अधिकारी हमीद कोहली ने अतिथि का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 08:31 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 08:31 AM (IST)
खेती में वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर दिया जोर
खेती में वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर दिया जोर

संवाद सहयोगी, पुंछ : कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र पुंछ ने वीरवार को बागवानी सप्ताह पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं किसान बैठक का आयोजन किया। कृषि और बागवानी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य चौधरी गनी मुख्य अतिथि थे। बागवानी विकास अधिकारी हमीद कोहली ने अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अजय गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि और बागवानी के महत्व पर प्रकाश डाला। खेती में वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। फलों-सब्जियों की फसलों में समय-समय पर महत्वपूर्ण कीट नाशक का छिड़काव कर फसलों की देखरेख करने को कहा ताकि किसानों को नुकसान न हो।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी अब्दुल गनी ने फल फसलों की खेती के तरीकों और विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर भी जोर दिया और बागवानी विभाग द्वारा किए गए। कार्यक्रम का समर्थन किया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुजफ्फर मीर ने भी ऑनलाइन किसानों और बागवानों से बातचीत की और सेब, पीकानट के बाग लगाकर फलों की फसलों की खेती कर कम खर्च में आय को दोगुना करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझे किए।

chat bot
आपका साथी