हाईवे पर पलटी बस, आठ घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की सुरनकोट तहसील के पोठा गांव में यात्री बस, जो जम्मू से पुंछ जा रही थी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:37 AM (IST)
हाईवे पर पलटी बस, आठ घायल
हाईवे पर पलटी बस, आठ घायल

जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले की सुरनकोट तहसील के पोठा गांव में यात्री बस, जो जम्मू से पुंछ जा रही थी, हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यात्री बस जेके12-3654 जो जम्मू से पुंछ आ रही थी, जैसे ही पोठा गांव में पहुंची उसी समय बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क के बीचोबीच पलट गई। इस हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट में पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि बस का चालक मौके से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी