अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण का महत्व बताया

संवाद सहयोगी पुंछ कृषि विज्ञान केंद्र पुंछ कार्यालय में महिलाओं के पोषण पर एक दिवसीय जाग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 07:15 AM (IST)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण का महत्व बताया
अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण का महत्व बताया

संवाद सहयोगी, पुंछ : कृषि विज्ञान केंद्र पुंछ कार्यालय में महिलाओं के पोषण पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक हवेली की 30 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 2022 तक देश को कुपोषण मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया है, जिसके लिए भारत सरकार ने कुपोषण के खिलाफ देश में एक मुहिम छेड़ी है। इस अवसर पर डॉ. मुजफ्फर मीर ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है, जिसके लिए छह वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाले बच्चों को पोषण आहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पोषण आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। संतुलित पोषण के लिए मानव आहार में दालों, बाजरा, सब्जियां और फल आदि के सेवन करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय पोषण मिशन के लक्ष्य के बारे में जागरूक करना था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पोषण आहारों की जानकारी दी जा सके।

chat bot
आपका साथी