Jammu Kashmir: पुंछ में सैन्यकर्मी की मौत, खुद के राइफल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस

Jammu Kashmir मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पुंछ में एलओसी के साथ सटे मेंढर सेक्टर में एक अग्रिम शिविर में हुई है। बताया जा रहा है कि लांस नायक जसबीर सिंह के हाथ से उसकी राइफल अचानक छूट गई और ट्रिगर दब गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 11 May 2023 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 11 May 2023 08:36 AM (IST)
Jammu Kashmir: पुंछ में सैन्यकर्मी की मौत, खुद के राइफल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस
पुंछ में सैन्यकर्मी की मौत, खुद के राइफल से चली गोली; जांच में जुटी पुलिस

पुंछ,राज्य ब्यूरो। नियंत्रण रेखा के साथ सटे जिला पुंछ में वीरवार को एक सैन्यकर्मी की दुर्घटनावश अपनी ही राइफल से निकली गोली के लगने से मौत हो गई। पुलिस व सैन्य प्रशासन ने इस सिलसिले में अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पुंछ में एलओसी के साथ सटे मेंढर सेक्टर में एक अग्रिम शिविर में हुई है। बताया जा रहा है कि लांस नायक जसबीर सिंह के हाथ से उसकी राइफल अचानक छूट गई और जब वह उसे संभालने का प्रयास कर रहा था तो राइफल का ट्रिगर दब गया। इससे गोली चल गई और वह उसके शरीर को भेदते हुए निकल गई। 

गोली की आवाज सुनकर मची अफरा-तफरी

गोली की आवाज से पूरे शिविर में अफरा-तफरी मच गई। जवान और अधिकारी उस तरफ भागे जहां से गोली चलने की आवाज आई थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि जसबीर सिंह घायल पड़ा है। उसे उसी समय निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान का पार्थिव शरीर परिजनों के पास भेजा गया

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लांस नायक जसबीर सिंह का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसके परिजनों के पास भेजा जाएगा। परिवार में मातम छा गया है। किसी को अंदेशा नहीं था कि उनका लाल इस तरह चला जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी