शहर से सीमा तक लोगों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगहों पर लोगों को योग सिखाया गया। अपने-अपने घरों में भी लोगों ने उत्साह से योग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 05:18 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:19 AM (IST)
शहर से सीमा तक लोगों ने किया योग
शहर से सीमा तक लोगों ने किया योग

जागरण संवाददाता, कठुआ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगहों पर लोगों को योग सिखाया गया। अपने-अपने घरों में भी लोगों ने उत्साह से योग किया। गुरु स्वास्थ्य योग एवं आयुर्वेद केंद्र की ओर से अलग-अलग जगहो पर आयुर्वेद व योग चिकित्सक डॉ. गुरु प्रसाद शर्मा द्वारा योग सिखाया गया।

डॉ. गुरु शर्मा ने जिला जेल कठुआ में जेल अधीक्षक रजनी सहगल की उपस्थिति में जेल स्टाफ को योग दिवस के प्रोटोकाल के अनुसार योग करवाया। इस अवसर पर कटि संचालन, ग्रीवा संचालन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानमंडूकासन, शवासन आदि का अभ्यास कराया। इसके साथ-साथ कपालभाति क्रिया, भ्रामरी, शीतली, सीत्कारी व सदंत प्रणायाम का भी अभ्यास करवाया गया। योग सत्र का अन्त ध्यान में कुछ समय बिताने के बाद सर्व कल्याण के लिए व सम्पूर्ण विश्व में जन स्वास्थ्य की कामना हेतु प्रार्थना से किया गया। जेल अधीक्षक रजनी सहगल ने डॉ. गुरु शर्मा का आभार जताया।

शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के लिए भी योग सत्र का आयोजन किया। यह सत्र गुरु स्वास्थ्य योग एवं आयुर्वेद केन्द्र में ही संचालित किया गया, जिसमें समाजसेविका व भाजपा नेत्री उपदेश अंडोत्रा ने अपनी टीम के साथ योग सत्र का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. ने योग एट होम, योग विद फैमिली का संदेश फैलाते हुए फेसबुक लाइव के माध्यम से भी लोगों तक योग के लाभ को पहुंचाया। फेसबुक लाइव में निजी स्कूल के स्टाफ सदस्य व विद्याíथयों ने भी योग सत्र में भाग लिया। शर्मा ने विद्याíथयों के लिए विशेष तौर पर लाइव सेशन किया व योग के प्रति विद्याíथयों की शंका का समाधान किया।

---------- बीएसएफ जवानों ने किया योग फोटो सहित-13

संवाद सहयोगी, हीरानगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चांदवां पोस्ट पर बीएसएफ की ओर से कार्यक्रम किया गया, जिसमें बीएसएफ के जवानों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस दौरान शारीरिक दूरी को बनाए रखते हुए जवानों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कोविड-19 की वजह से इस बार इस कार्यक्रम में गांव के लोग शामिल नहीं हुए। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार लोगों ने अपने घरों में ही योग अभ्यास किया। कोरोना वायरस के बचाव के लिए अब लोग अपनी शारीरिक क्षमता विकसित करने के योग के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भी अपना रहे हैं।

-------------------- योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प फोटो सहित- 14

संवाद सहयोगी, बसोहली : उप जिला बसोहली में कई जगहों पर युवाओं ने योग कर निरोग रहने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान में पतंजलि के वीरेंद्र शमर राजू के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने योग के गुर सीखे। इस अवसर पर म्यूनिसिपल प्रधान सुमेश सपोलिया, व्यापा मंडल उपप्रधान वेद फंदा, सुरजीत चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे। छठे योग दिवस के अवसर पर पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह के नेतृत्व में पलाख गांव के निवासियों ने योगा किया। इस अवसर पर उन्होंने योग से निरोग रहने के विभिन्न आसन बताये और सबसे करवाए। मंडल प्रधान भाजपा बलविद्र सिंह बिदू ने अपने निवास स्थान प्रेहता दन्ना में योगा किया। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त समय से कुछ पल अपने शरीर के लिए जरूर रखने चाहिए, जिससे इंसान तनाव मुक्त रह सकता है। वहीं कई प्रकार के रोग पास नहीं आते। वहीं उपमंडल के पूंड गांव में युवाओं ने कुलवंत सिंह के नेतृत्व में अपने तौर पर इकट्ठे होकर योग किया।

---------------- परिवार के सदस्यों के साथ घरों में किया योग फोटो सहित-15

संवाद सहयोगी, बिलावर : बिलावर उप जिला में लॉकडाउन के बीच भी बड़े उत्साह से योग दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर लोगों ने अपने घरों में परिजनों के साथ योग कर विश्व को निरोग रहने का मंत्र दिया। देवल में पतंजलि योग समिति बिलावर के तहसील अध्यक्ष अंग्रेज सिंह ने अपने परिजनों के साथ योग किया।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु की भूमिका में यहां हम देश व विश्व को निरोग जीवन जीने के गुर सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। जबकि छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मनाने में के रूप में मिला।

फितर में भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में उनके परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने योग कर सभी से कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने घरों में हर रोज योग करने के लिए कहा। परनाला में सामाजिक कार्यकर्ता रवि शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने परनाला के मनमोहक जंगलों की हसीन वादियों में बच्चों और युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए प्राणायाम और मेडिटेशन किया। बिलावर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद के नेतृत्व में लोगों ने योग करते हुए लोगों को स्वास्थ्य और तंदुरुस्त जीवन का मूल मंत्र दिया। इसके अलावा भड्डू, धर्मकोट, मालती, रामपुर मांडली आदि क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया यहां लोगों ने शारीरिक दूरी बनाते हुए योग की मुद्राओं को किया।

chat bot
आपका साथी