विक्रमादित्य सिंह खास से आम बनने का कर रहे प्रयास

- राज्य की हाई प्रोफाइल फैमिली के सदस्य और ऊधमपुर क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:34 PM (IST)
विक्रमादित्य सिंह खास से आम बनने का कर रहे प्रयास
विक्रमादित्य सिंह खास से आम बनने का कर रहे प्रयास

- राज्य की हाई प्रोफाइल फैमिली के सदस्य और ऊधमपुर क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने माता आशापूर्णी मंदिर में भी टेका माथा

फोटो सहित-16

जागरण संवाददाता, कठुआ : राज्य की हाई प्रोफाइल फैमिली के सदस्य और अब ऊधमपुर क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह चुनाव जीतने के लिए खास से आम होने का प्रयास करने लगे हैं। सोमवार परिवार के सदस्यों के साथ कठुआ स्थित ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र के रिटर्निग आफिसर के कार्यालय में नामांकन पत्र भरने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने खास से आम बनते हुए सड़क कि किनारे ढाबे पर चाय की चुस्कियां लेकर कार्यकर्ताओं एवं अन्य राहगीरों को भी आकर्षित करने का प्रयास किया। उनके साथ उनकी पत्‍‌नी चित्रांगणा राजे, बेटा मार्तण्ड सिंह, बेटी मृगिंका सिंह दामाद निर्माण सिंह थे। निर्माण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पोता है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि चुनाव में जीत के लिए उन्हें पार्टी, कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, नेंका और पीडीपी का समर्थन तो मिल ही गया है, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है, लेकिन इससे पहले वो भगवान का भी आशीर्वाद पाने के लिए सबसे पहले सुबह जम्मू के रघुनाथ मंदिर, उसके बाद बावे वाली माता और कठुआ के माता आशापूर्णी मंदिर में भी माथा टेकने पहुंचे।

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग मेरे बाप दादा पड़दादाओं का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं, कौन असली डोगरा है, ये सब जानते हैं। अब चुनाव आते ही डोगरों के मुद्दे जोरों से उठाने लगे हैं, इन लोगों ने महाराजा हरी सिंह के जन्म दिन की छुट्टी के मुद्दे पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया, जबकि मैंने विप से सबसे पहले इस्तीफा दिया। जिस मुद्दे पर पीडीपी भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उससे सत्ता में आने के बाद हट गए थे। इसके अलावा उनके चुनाव में मुद्दे विकास, बेरोजगारी एवं किसानों के हित से जुडे़ होंगे, लोगों को बताएंगे कि भाजपा ने क्या किया और क्या नहीं और हमारी कांग्रेस पार्टी ने क्या किया। लेकिन उनकी जीत सुनिश्रि्वत हो चुकी है। एक दल को छोड़ कर सभी दलों ने उन्हें समर्थन दे दिया है।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, डॉ. मनोहर लाल शर्मा एवं निर्दोष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

----------------------

ऊधमपुर सीट जीत कर मायावती की झोली में डालेंगे : तिलक राज भगत

जागरण संवाददाता, कठुआ : बसपा उम्मीदवार तिलक राज भगत ने नामांकन पत्र भरने के उपरांत दावा किया है कि ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं ने इस बार बदलाव लाने का मन बना लिया है। जिसके चलते वो चुनाव मैदान में उतरे हैं और ये सीट जीत कर मायावती की झोली में डालेंगे। उनके साथ राज्यसभा के सदस्य राजा राम ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार ऊधमपुर में 70 साल की पुरानी परंपरा से हटकर बसपा के पक्ष में होगी। बसपा राज्य अध्यक्ष सोम नाथ मजोत्रा ने भाजपा के शासन को जंगल राज करार दिया और कहा कि दलितों को मिलने वाले पदोन्नति में आरक्षण को भी बंद कर दिया।

chat bot
आपका साथी