14 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी

जागरण संवाददाता, कठुआ : राजबाग थाना में विवाहिता गुज्जर महिला ने गत दिनों अपने ही समुदाय के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 02:48 AM (IST)
14 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी
14 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी

जागरण संवाददाता, कठुआ : राजबाग थाना में विवाहिता गुज्जर महिला ने गत दिनों अपने ही समुदाय के 14 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था, लेकिन वह कोर्ट में अपने बयान से मुकर गई।

उसने कोर्ट में कहा कि उसके साथ किसी ने दुष्कर्म नहीं किया है। उसके कोर्ट में इस तरह के बयान से थाना में दर्ज 14 गुज्जर युवकों पर दुष्कर्म का मामला भी खारिज हो गया है। हालांकि सभी 14 लोगों के नाम सार्वजनिक हो गए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इसी गुज्जर महिला ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराकर अपने ही समुदाय के 14 लोगों पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जारी मामले की जांच में उसे गत दिनों कोर्ट में पेश किया तो वह अपने बयान से पलट गई। उसने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी