पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

जागरण न्यूज नेटवर्क चड़वाल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांझीमोड़ में आयोि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 12:27 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 12:27 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

जागरण न्यूज नेटवर्क, चड़वाल: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांझीमोड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी।

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब्दुल कलाम को मिसाइलमैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है। और इन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर शुभम, सुरेश बिदु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी