पूर्व एमएलसी प्रकाश रानी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी बसोहली कस्बे के वार्ड 11 में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय प्रकाश रानी की 32वीं पुण्यतिथ्ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 06:19 AM (IST)
पूर्व एमएलसी प्रकाश रानी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व एमएलसी प्रकाश रानी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, बसोहली: कस्बे के वार्ड 11 में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय प्रकाश रानी की 32वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय प्रकाश रानी म्यूनिसिपल कमेटी के उप प्रधान अभिभव राजदान की दादी थी।

राजदान निवास स्थान पर स्वर्गीय प्रकाश रानी की पुण्यतिथि पर संजय राजदान और अभिनव राजदान केलिए पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, शिव पाधा, राजेंद्र पुरोहित, अशोक पुरोहित, अश्वनी कुमार, शिंदा पुरोहित, अमरीश शर्मा, राजा रफीक, अनु मेहरा, के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश रानी को लोग माता कहकर पुकारते थे। लोग उन्हें आज भी नम आंखों से याद करते है। उन्हें आज कई समाज सेवी कामों के लिए किया जाता है याद। दलगत राजनीतिक से उपर उठकर उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया।

chat bot
आपका साथी