टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी

सरोर में खुले टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को पाचवें दिन भी हड़ताल रही। वही कठुआ रूट के अलावा जिले के अन्य रूटों पर चलने वाले सभी वाहनों की हड़ताल खुलने से ग्रामीण ईलाके के लोगों को राहत मिली । लेकिन वही कठुआ से जम्मू जाने बालों लोगों को हड़ताल के चलते आज भी दरबदर होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 01:16 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:23 AM (IST)
टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी
टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, कठुआ : पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोर में खुले टोल प्लाजा के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल शुक्रवार को पाचवें दिन भी जारी रही। वहीं, कठुआ रूट के अलावा जिले के अन्य रूटों पर चलने वाले वाहनों की हड़ताल खत्म होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को राहत मिली, लेकिन हड़ताल के कारण कठुआ से जम्मू जाने वाले लोगों को आज भी दरबदर होना पड़ा।

मेटाडोर और ऑटो यूनियन की एक दिन दिवसीय हड़ताल चाहे खत्म हो गई हो, लेकिन जम्मू रूट पर चलने वाले बसो की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान बसो से सफर करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। जिन लोगों के निजी वाहन थे वे किसी तरह शहर की तरफ रुख कर रहे थे।

शहर के कालीबड़ी चौक, हटली मोड़ सहित अन्य स्थानों पर बसों में सफर करने के लिए सैकड़ों यात्री बसों के इंतजार में दिन भर दरबदर होते रहे । कुछ स्थानों पर लोगों को पड़ोसी राज्य से आने वाली बसों का सहारा मिला। जम्मू व कठुआ के बीच इस समय करीब 300 बसें दौड़ती हैं,जो पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। इसके कारण यात्रियों को कठुआ के रेलवे स्टेशन की तरफ रुख करना पड़ता है। इस दौरान कुछ यात्री अपने निजी कामों के लिए बाहरी राज्य से आने वाले सरकारी बसें का सहारा ले रहे हैं। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी