नहीं सुनी सफाई कर्मियों की पीड़ा, आज से फिर हड़ताल

संवाद सहयोगी कठुआ सफाई कर्मचारी यूनियन ने एक बार फिर एक मार्च से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:47 AM (IST)
नहीं सुनी सफाई कर्मियों की पीड़ा, आज से फिर हड़ताल
नहीं सुनी सफाई कर्मियों की पीड़ा, आज से फिर हड़ताल

संवाद सहयोगी, कठुआ : सफाई कर्मचारी यूनियन ने एक बार फिर एक मार्च से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले काफी समय से हमारी मागें नलंबित पड़ी हैं। कई बार उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद भी हमारे मसले हल नहीं हुए। इस वजह से एक मार्च से नगर परिषद में हमारा अनिश्चित काल तक धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि पिछले साल भी यूनियन के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद सरकार द्वारा आश्वासन मिलने पर कर्मचारी काम पर वापस लौटे थे। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी मागों पर कोई भी गौर नहीं किया गया। इस वजह से मजबूरन सफाई कर्मचारी सोमवार से नगर परिषद में अपनी मागों को लेकर हड़ताल पर जाने के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। जब तक सरकार हमारी मागे पूरा नहीं करते तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक चलेगी। उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों से अपील की कि एकजुट होकर इस हड़ताल में शामिल हो ताकि हमारे मसले हल हो सकें। पुल बनाने की मांग

संवाद सहयोगी, रामकोट:

कस्बा रामकोट की पंचायत के वार्ड नंबर 6, 7, 8, 9 गाव बूल कोहड़ी ठयाल और वार्ड नं 10 और 11, गाव सर सब्बल सरथ के लोगों को धार रोड पर स्थित कस्बा में अपने काम निपटाने के लिए आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सभी वार्डो के बीच से निकल रहे एक नाले की वजह से लोगों को बरसात के मौसम में नाले को पार करना एक चुनौती बन जाता है। इस कारण आधी से ज्यादा पंचायत के लोग बाकी क्षेत्र से कटे से रह जाते हैं। दशकों से यहा के लोग इस नाले पर पुल बनाने और सभी गावों को कस्बा से संपर्क देने की माग करते आ रहे हैं। परंतु आज तक इन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय ब्रयाम सिंह, बलदेव सिंह, ठाकुरदस, विजय कुमार, राजकुमार, करनैल सिंह, अंचल राम मदन लाल, दीवान चंद आदि ने बताया यह नाला बूल से शुरू होकर समज स्थान तक जाकर बसंतर के साथ मिलता है। 5 किलोमीटर लंबे इस नाले के दोनों तरफ बसे सभी 6 वार्डो में 500 के करीब परिवार रहते हैं। नाले पर कहीं भी पुल न होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी बनी रहती है। बरसात के दिनों में स्कूली छात्रों के इलावा आम लोगों को कस्बा तक जाने में परेशानी होती है।यहा के लोगों ने यहा पर संपर्क सड़क बनाने की भी माग भी की हुई है। लोगों ने सरपंच से यहा के लोगों की सुविधा के लिए सभी वार्डो में 1/1 झूलापुल बनाने की माग करते हुए उनकी यह माग प्रशासन तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। सरपंच ने बताया कि यह लोगों की एक जायज माग है बे उनकी माग को पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

chat bot
आपका साथी