अंडर 17 में सियालना और दान जसधार का रहा दबदबा

जोनल खेल शिक्षा पदाधिकारी (जेडपीईओ) सुनील कुमार की देखरेख में शुरू किए गए खेल मुकाबले में भड्डू जोन के 18 स्कूलों के 124 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 65 लड़के और 59 लड़कियां शामिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 08:15 AM (IST)
अंडर 17 में सियालना और दान जसधार का रहा दबदबा
अंडर 17 में सियालना और दान जसधार का रहा दबदबा

संवाद सहयोगी, रामकोट : खेल विभाग द्वारा मंगलवार से भड्डू स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में शुरू किए गए अंडर 17 लड़के और लड़कियों के खेल मुकाबले में हाई स्कूल सियालना और हाई स्कूल दान जसधार के खिलाड़ियों ने हर खेल मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। जोनल खेल शिक्षा पदाधिकारी (जेडपीईओ) सुनील कुमार की देखरेख में शुरू किए गए खेल मुकाबले में भड्डू जोन के 18 स्कूलों के 124 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 65 लड़के और 59 लड़कियां शामिल हुई। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा और सरपंच जगदीश चंद्र स्पोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आज एक मुकाबले में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ मुकाबले के अलावा लांग जंप, हाई जंप, शाट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो आदि खेलों के मुकाबले करवाए गए। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट की सांवली देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में हाई स्कूल सियालना की प्रिया देवी, 400 मीटर दौड़ में हाई स्कूल दान जसधार की पायल देवी, 800 मीटर दौड़ में हाई स्कूल सियालना की शिवानी देवी, 1500 मीटर दौड़ में हाई स्कूल दान जसधार की शीतू देवी और 3000 मीटर दौड़ में हाई स्कूल सियालना कि रिशु देवी ने प्रथम स्थान हासिल किए।

लांग जंप में हाई स्कूल दान जसधार की लिया देवी, हाई जंप में हाई स्कूल सियालदह की अश्विनी देवी, जैवलिन में हाई स्कूल दान जसधार की नेहा देवी, डिसकस में ग‌र्ल्स हाई स्कूल भड्डू की मीनाक्षी देवी और शॉटपुट में हाई स्कूल सियालना कि नीलू देवी ने प्रथम स्थान हासिल किए।

वहीं अंडर 17 लड़कों के मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में हाई स्कूल सियालना के धीरज शर्मा, 200 मीटर दौड़ में हाई स्कूल जालना के ही परुण शर्मा, 400 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बदूके हनीत 800 मीटर दौड़ में हाई स्कूल धर्मकोट के सोहन कुमार, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में हाईस्कूल दान जस धार के कपिल शर्मा, 3000 मीटर दौड़ में हाई स्कूल दान जसधार के ही संजय कुमार और 5000 मीटर की दौड़ में भी हाई स्कूल दान जसधार के सनी कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किए। उधर, लड़कों के हाई जंप में मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल दर्मनी के विलास पुनिया और लांग जंप में हाई स्कूल दान जसधार के दानिश शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर जोनल सत्र के मुकाबले में जगह बना ली। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के फिजिकल अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी