राज तिलक के साथ राम लीला संपन्न

संवाद सहयोगी, बसोहली : धार महानपुर के राम लीला मैदान में पिछले नौ दिन से लगातार चल रही राम लीला देर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 03:17 AM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 03:17 AM (IST)
राज तिलक के साथ राम लीला संपन्न
राज तिलक के साथ राम लीला संपन्न

संवाद सहयोगी, बसोहली : धार महानपुर के राम लीला मैदान में पिछले नौ दिन से लगातार चल रही राम लीला देर रात को संपन्न हो गई। देर रात के मंचन में रावण वध प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। राम द्वारा बार-बार रावण को तीर मारने के बाद जब रावण का वध नहीं हो रहा था तो राम ने विभीषण को पूछा कि रावण क्यों नहीं मर रहा तो विभीषण ने बताया कि उस की नाभि में अमृत है। जब तक उसकी नाभि में छेद नहीं होगा तब तक वह नहीं मरेगा। राम ने नाभि में तीर लगाया और रावण का वध हो गया। इस पर राम ने लक्ष्मण को निर्देश दिया कि रावण एक ब्राह्मण ज्ञानी पुरुष था उससे मरते समय कुछ शिक्षा ले लो। रावण ने शिक्षा में बताया कि सदा से ही पाप पर पुण्य की विजय होती रही है। पर स्त्री पर बुरी नजर न डालो। मैंने यह गंदा काम जीवन में किया जिससे मेरे पूरे कुल का नाश हो गया। इसके उपरांत राम राज्याभिषेक किया गया। राज तिलक की झांकी के साथ राम लीला संपन्न हो गई। राम लीला क्लब के प्रधान डॉ. शाम ने स्थानीय लोगों के सहयोग एवं कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन में सहयोग देने पर आभार जताया।

chat bot
आपका साथी