कांग्रेसियों ने छबील लगा मनाया राहुल गांधी काजन्म दिवस

जागरण संवाददाता, कठुआ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को जिला के कांग्रेसिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 11:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 11:33 PM (IST)
कांग्रेसियों ने छबील लगा मनाया राहुल गांधी काजन्म दिवस
कांग्रेसियों ने छबील लगा मनाया राहुल गांधी काजन्म दिवस

जागरण संवाददाता, कठुआ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को जिला के कांग्रेसियों ने शहर में छबील लगाकर मनाया। वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कॉलेज रोड पर पटेल नगर स्थित भीषण गर्मी के दौरान राहगिरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई और साथ ही फास्ट फूड का भी स्टाल लगाया। स्टाल पर पंकज डोगरा के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव निर्दोष शर्मा, रवींद्र पाल सिंह नीटू, कर्ण सिंह, सत पाल भंडारी आदि ने सेवाएं दी। पंकज डोगरा ने राहुल गांधी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की और कहा कि आने वाला समय देश में राहुल गांधी का होगा। देश अब युवा प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी को देखना चाह रहा है। राहुल गांधी ने अपना पूरा जीवन देश की जनता को दे दिया है। पूरा समय लोगों के साथ उनकी समस्याएं सुनने और पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। उन्होंने युवाओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के हाथ मजबूत बनाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी