विवाह में हुई कहा सुनी, व्यक्ति को बूरी तरह पीटा

संवाद सहयोगी, बिलावर : मल्हार थाना अंतर्गत पड़ते सदरोता क्षेत्र में विवाह में हुई कहा सुनी इतनी बढ़ ग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:40 AM (IST)
विवाह में हुई कहा सुनी, व्यक्ति को बूरी तरह पीटा
विवाह में हुई कहा सुनी, व्यक्ति को बूरी तरह पीटा

संवाद सहयोगी, बिलावर : मल्हार थाना अंतर्गत पड़ते सदरोता क्षेत्र में विवाह में हुई कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि दूसरे गुट ने एक व्यक्ति को पीटकर पीटकर अधमरा कर दिया। जिसे परिजनों ने उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। यहा उसका उपचार चल रहा है। सदरोता निवासी जिया लाल और बिट्टू राम के बीच विवाह में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। यहा जिया लाल मौके से निकल गया। लेकिन बिट्टू जिया लाल की सदरोता स्थित दुकान पर झगड़ा करने आ पहुंचा। यहा जिया तो नहीं मिला लेकिन मौके पर 47 वर्षीय उसके जीजा रतन चंद पुत्र मुंशी राम को ही बिट्टू और उसके परिवार के महिलाओं और अन्य लोगों ने बूरी तरह से पीट दिया। इससे रतन चंद को गंभीर चोटें आई हैं। रात को परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलावर उपजिला अस्पताल लेकर आए। वहीं नेका के किसान सेल के जिला प्रधान संजीव कुमार सेठी ने कहा कि मल्हार पुलिस इस मामले में तत्परता रहे तथा व्यक्ति की पीटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन पुलिस सुस्त कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी