हड़ताल से दो दिन में ही चरमराई सफाई व्यवस्था

जागरण संवाददाता कठुआ नगर परिषद एवं म्यूनिसिपल कमेटियों के सफाई कर्मियों की दो दिन से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:16 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:16 AM (IST)
हड़ताल से दो दिन में ही चरमराई सफाई व्यवस्था
हड़ताल से दो दिन में ही चरमराई सफाई व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कठुआ : नगर परिषद एवं म्यूनिसिपल कमेटियों के सफाई कर्मियों की दो दिन से जारी काम छोड़ हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर कठुआ शहर में हड़ताल के कारण कचरा बीच सड़क पर बिखरने लगा है। इससे शहर की सूरत बिगड़ने लगी है। जगह-जगह कचरे के ढेर दिखने लगे हैं। सड़क एवं गलियों में लगे कचरे के ढेरों से फैल रही बदबू के कारण राहगीरों को ढक कर गुजरना पड़ रहा है। अभी हड़ताल के दो दिन में ही शहर में गंदगी का आलम दिखने लगा है। गलियों एवं चौराहों पर लगे डस्टबिन से कचरा ओवरफ्लो होकर मार्ग पर बिखरना शुरू हो गया है। अभी हड़ताल और कितने दिन चलेगी, किसी को पता नहीं है, क्योंकि हड़ताल में भाग लेने वाले सफाई कर्मियों ने पहले से ही मांगें पूरी होने तक सफाई कार्य बंद रखने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में हड़ताल के और जारी रहने से शहर में सफाई नहीं होने से गंदगी का साम्राज्य बन सकता है। इससे बीमारी फैलने का कारण बन सकता है, लेकिन अभी हड़ताल को खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।

हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के मुख्य द्वार लखनपुर में दिख रहा है। वहां बीच सड़क पर बिखरा कचरा अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों पर यहां की व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। हड़ताल को लेकर नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मियों की मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है। समाधान करना उनके अधिकार क्षेत्र में है। हड़ताल दौरान वो कोई वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं तो उन्हें भी हड़ताली कर्मी काम नहीं करने देते हैं।

------------------------

काम छोड़ कर हड़ताल पर गए कठुआ नगर के सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे सोम राज का कहना है कि उनकी लंबित मांगें पूरी करने के लिए कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है। वो वर्षो से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है, वो समय समय पर अपनी मांगों के सबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन समाधान करने के बजाय हर बार आश्वासन देकर समय निकाला जा रहा है। ऐसे में अब की बार मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। उनकी मुख्य मांगे नीड बेस्ड एवं कैजुअल कर्मियों को पक्का करना, अस्थायी सेवाकाल के सात साल पूरा कर चुके कर्मियों को नियमित करना, मासिक वेतन के साथ ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन जारी करना और न्यूनतम वेजेज एक्ट को यहां भी लागू करना, एसआरओ 43 के लंबित मामलों के जल्द निपटारा करना, नगरपालिकाओं के दर्जे बढ†ाने और आबादी के हिसाब से और सफाई कर्मियों की भर्ती करना आदि हैं। इसी बीच लखनपुर में भी सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर धरना दिया और नारेबाजी की। कोट्स---

कठुआ शहर में हड़ताल पर कुछ कर्मी बैठे हैं। इसमें सफाई कर्मियों का एक गुट शहर के पारलीवंड क्षेत्र में रोज की तरह काम कर रहा है, वो गुट हड़ताल में शामिल नहीं है। शहर में ज्यादातर सफाई कर्मी काम कर रहे हैं, कुछ क्षेत्र ही प्रभावित है।

नरेश शर्मा, प्रधान, नगर परिषद, कठुआ

chat bot
आपका साथी