भाजपा ने अब पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी

संवाद सहयोगी, हीरानगर : निकाय चुनाव में उल्लेखनीय जीत दर्ज करने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने अब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 06:02 PM (IST)
भाजपा ने अब पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी
भाजपा ने अब पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी

संवाद सहयोगी, हीरानगर : निकाय चुनाव में उल्लेखनीय जीत दर्ज करने से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने अब पंचायत चुनाव के लिए भी कमर कस ली है।

शुक्रवार को बिलावर विधानसभा क्षेत्र के कंडी मंडल के प्रधान सुदेश कुमार सेठी की अध्यक्षता में मेला मोड़ एक बैठक हुई। जिसमें बिलावर के राज्य विधानसभा के स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार अब पंचायत चुनाव करवाने जा रही है। लोगों को आपस में विचार-विमर्श कर अच्छी सभी वाले ईमानदार लोगों को सरपंच और पंच के लिए आगे लाना चाहिए जो समाज सेवा की भावना रखते हो। उन्होंने कहा कि पंचायतों के गठन से गावों के विकास में तेजी आएगी। पंच सरपंच आम जनता के सहयोग से अपने क्षेत्र का विकास करवा सकेंगे। कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, जिससे लोग उनका उचित लाभ उठा सकें। भाजपा ने हमेशा देश हित के लिए काम किया है कभी जातपात की राजनीति नहीं की। तभी आम जनता भाजपा की नीतियों को पसंद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। आगामी चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत हासिल कर केंद्र व राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। वहीं, मंडल प्रधान सुदेश कुमार सेठू ने कहा कि पिछले चार वर्ष में कंडी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। कंडी क्षेत्र की सभी पंचायतों में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सरपंच और पंच चुनकर आए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए तथा लोगों के बीच जाकर उन्हें भाजपा की नीतियों व सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

बैठक में भाजपा के जिला उप सचिव आशानंद खजूरिया, पार्षद कमलेश शर्मा, केपी सिंह, मंगल सिंह, रामपाल पुरोहित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी