जिले में अब मात्र 170 लोग प्रशासनिक क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता कठुआ अब जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 45407 लोगों का कोरोना टेस्ट के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 12:49 AM (IST)
जिले में अब मात्र 170 लोग प्रशासनिक क्वारंटाइन
जिले में अब मात्र 170 लोग प्रशासनिक क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, कठुआ: अब जिले में स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 45407 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले चुका है, जबकि जिले में वीरवार 293 लोगों के अलग-अलग जगह बनाए गए सेंटर में सैंपल लिए। जिले में अभी 1188 लोग होम और 170 प्रशासनिक क्वारंटाइन हैं।

उधर, विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर में लौटने वाले लोगों का क्रम जारी है। वीरवार को कुल 528 वाहनों से 1424 लोग प्रदेश में लौटे। जो गत बुधवार रात 8 बजे से वीरवार रात 8 बजे तक 24 घंटों में 2 बसों और 526 हल्के वाहनों से विभिन्न राज्यों से आए। इनमें दिल्ली, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से आए लोग शामिल हैं। जिनकी लखनपुर में स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिग कराने के बाद उन्हें उन्हें गृह जिलों भेजा। इसके अलावा लौटे लोगों में शामिल कठुआ जिला सहित अन्य कुछ जिलों के भी लोग शामिल रहे। लौटे जम्मू कश्मीर के लोगों में कठुआ जिले के 136, सांबा जिले के 139, राजौरी पुंछ के 36, जम्मू जिले के 851, डोडा जिले के 27, किश्तवाड़ के 7, ऊधमपुर के 91, कश्मीर संभाग के 75, रामबन के 7, रियासी के 16, लेह व लद्दाख के 10 लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी