पलाख में कच्चा मकान गिरा, सामान हुआ खराब

संवाद सहयोगी बसोहली बसोहली ब्लाक की पंचायत पलाख में एक कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 05:34 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 05:34 AM (IST)
पलाख में कच्चा मकान गिरा, सामान हुआ खराब
पलाख में कच्चा मकान गिरा, सामान हुआ खराब

संवाद सहयोगी, बसोहली: बसोहली ब्लाक की पंचायत पलाख में एक कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। बलदेव सिंह निवासी पलाख का मकान बारिश के कारण गिर गया। इससे घर का सारा सामान कीचड़ से खराब हो गया। दिन में हुई घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। आसपास के लोगों की मदद से घर का सामान निकाला गया। पिछले तीन दिन से क्षेत्र बारिश के कारण आम लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। गरीब लोगों की दिहाड़ी नहीं लग रही है। मिस्त्री भी बिना काम के बैठे हुए हैं। बारिश से खेतों में पानी भरने से पशु चारे की भी किल्लत : संवाद सहयोगी, हीरानगर : पिछले कुछ दिन से हो रही मूसलधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से खेतों में हुए जलभराव से फसलों को तो नुकसान हुआ ही है, अब पशुओं के चारे की भी किल्लत होने लगी है। पशुपालकों को चारे के लिए भूसा पंजाब से मंगवाना पड़ रहा है। रविवार को जैसे ही मढ़ीन क्षेत्र में भूसे का ट्रक पहुंचा चारा खरीदने के लिए लोगों की कतार लग गई। किसान मोहन लाल, तरसेम सिंह, कुलदीप राज, मनोहर लाल का कहना है कि निचले क्षेत्र में खेत पानी से भरे हुए हैं। कुछ लोगों ने पराली रखी थी वो भी बारिश से गीली हो गई है। ऐसे में पशुओं के चारे की भारी कमी आ गई है। कुछ लोग पंजाब से भूसा मंगवाते थे। बारिश के चलते वहां से भी चारा नहीं आ रहा। एक ट्रक मढ़ीन क्षेत्र में आया था, जो कुछ घंटों में ही बिक गया। मूसलधार बारिश गेहूं, चना, सरसों आदि फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो फसलें पानी के कारण खराब हो सकती हैं।

chat bot
आपका साथी