पौधारोपण व सफाई अभियान चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी कठुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस को लेकर वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताअ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 12:51 AM (IST)
पौधारोपण व सफाई अभियान चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन
पौधारोपण व सफाई अभियान चलाकर मनाया मोदी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, कठुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस को लेकर वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खासे उत्साह दिखा। जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह की शुरूआत की। इस दौरान कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं पौधारोपण किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौरव गुप्ता ने जीएमसी कठुआ में जाकर रक्तदान करके पीएम का जन्मदिवस मनाया। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को भी सेवा सप्ताह के दौरान कोरोना संकट में रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संकट के चलते मरीजों को रक्त की आपात स्थिति में जरूरत पड़ रही है। ऐसे में अगर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध होगा, तो ही वे उसे दे सकते हैं। इसी बीच वृद्ध आश्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने राशन और फ्रूट वितरित किया।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता भगत की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रधान रघुनंदन सिंह, महामंत्री विक्की शर्मा भी मौजूद रहे। वही कार्यकम के दौरान गीता भगत ने कहा कि कि समाज सेवा के लिए सभी तत्पर रहें, ऐसे आयोजनों से यही संदेश समाज को देने का प्रयास है। पार्टी के जिला प्रधान रघुनंदन सिंह ने कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए प्रण लेना चाहिए। इस दौरान सुमन शर्मा, नीलम सलारिया, नैंसी गुप्ता, रेनू बाला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी