दो दिन पूर्व गायब महिला बरामद

संवाद सहयोगी रामकोट पुलिस ने दो दिन पहले गुम हुई महिला को लखनपुर से बरामद कर लिया है। वह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 01:17 AM (IST)
दो दिन पूर्व गायब महिला बरामद
दो दिन पूर्व गायब महिला बरामद

संवाद सहयोगी, रामकोट : पुलिस ने दो दिन पहले गुम हुई महिला को लखनपुर से बरामद कर लिया है। वह उच्चा पिंड गाव से गुड़ा कल्याल जेएंडके बैंक मैं पैसे निकालने गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी थी।

जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल पुत्र पुन्नू राम निवासी उच्चा पिंड ने पुलिस चौकी रामकोट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहू बबली देवी पत्नी केवल कृष्ण 17 अगस्त के दिन बैंक गुड़ा कल्याल से पैसे निकालने गई थी परंतु घर वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त के दिन उसे लखनपुर क्वारंटाइन सेंटर से बरामद कर लिया।

चौकी प्रभारी राहुल महाजन ने बताया कि महिला के अनुसार वह दिल्ली में किसी कंपनी में कार्यरत अपने पति से मिलने जा रही थी कि लखनपुर में उसे क्वारंटाइन का दिया गया।

chat bot
आपका साथी