बनी के चांदल में खुलेगा केवी, ग्रामीणों में खुशी

संवाद सूत्र बनी जिले के सबसे दूरदराज क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोले जाने की घोषणा होते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 10:09 PM (IST)
बनी के चांदल में खुलेगा केवी, ग्रामीणों में खुशी
बनी के चांदल में खुलेगा केवी, ग्रामीणों में खुशी

संवाद सूत्र, बनी: जिले के सबसे दूरदराज क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोले जाने की घोषणा होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दरअसल, बनी के लोग केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की दो दशक से मांग करते आ रहे थे, जब भी बनी में कोई बड़ा नेता या अधिकारी आता तो स्थानीय लोग एकमत से सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग करते, जैसे ही सरकार ने बनी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग केंद्रीय स्तर के गुणवत्ता की शिक्षा देने वाले केवी का जिला के सबसे दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में शुभारंभ होने पर फूले नहीं समा रहे। ग्रामीण एक दूसरे को बधाई दे रहे। स्थानीय बच्चों को केवी में पढ़ने के लिए 200 किलोमीटर कठुआ आदि स्थानों पर जाना पड़ता था। इसके चलते लोगों में काफी खुशी की लहर है।

भाजपा के मंडल प्रधान बृजमोहन सिंह, पवन चौहान, ठाकुरदास, महेंद्र सिंह आदि ने सरकार का आभार प्रकट किया। एसडीएम जोगिदर सिंह जसरोटिया ने कहा है कि सरकार की तरफ से बनी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा हो चुकी है और इसके लिए बनी के साथ ही लगती चांदल पंचायत में भूमि का चयन भी कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्रीय विद्यालय खोलने की लिखित में अनुमति मिलती है तो बिल्डिग का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉलेज की कक्षाएं चल रही हैं, वहां पर केंद्रीय विद्यालय खुल जाएगा और कॉलेज की कक्षा को नए डिग्री कॉलेज की बिल्डिग में शिफ्ट किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी