सड़क दुर्घटनाओं एक की मौत, छह अन्य घायल

दुर्घटनाओं से एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पहली घटना हाइवे पर बरनोटी के पास हुई देर शाम को हुई इस घटना में आगे चल रहे ट्रक के पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। परिणाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:22 AM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं एक की मौत, छह अन्य घायल
सड़क दुर्घटनाओं एक की मौत, छह अन्य घायल

जागरण संवाददाता, कठुआ: जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। इसमें से एक गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।

पहली घटना हाईवे पर बरनोटी के पास हुई देर शाम को घटित हुई, जब आगे चल रहे ट्रक को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस पहचान के लिए जीएमसी के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं दूसरा हादसा कंडी क्षेत्र के गांव सहार में हुआ, मंगलवार शाम को हुई घटना में गांव चंडिका माता के मंदिर जा रहे ऑटो के बीच रास्ते में पलट जाने से उस पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय वीणा देवी पत्नी खेम राज को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। इसके अलावा अन्य घायलों की पहचान 7 वर्षीय दानिश कुमार पुत्र रघुवीर, 28 वर्षीय शारदा देवी पत्नी देव राज, 6 वर्षीय अखिल पुत्र देव राज, 22 वर्षीय रेनू बाला पुत्री ह्देश कुमार के रूप में हुई है। वहीं बीती रात हाईवे पर लोगेट मोड़ के पास कार और मवेशी के बीच हुई टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान 41 वर्षीय चग्गर सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी जखबड़ के रूप में हुई है। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी