दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है..

जागरण संवाददाता कठुआ दें सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है सिर हमेशा ऊंचा रख

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 02:42 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 02:42 AM (IST)
दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है..
दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है..

जागरण संवाददाता, कठुआ : दें सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है, सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है..। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरा कठुआ जिला देश भक्ति और तिरंगे रंग में रंगा है। सार्वजनिक इमारतों समेत सरकारी कार्यालयों को भव्य रूप से सजाया है। मुख्य समारोह स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में होगा। स्टेडियम की तरफ जाने वाले मार्ग से लेकर द्वार तक तिरंगे से पटा है। तिरंगे के रंग को बिखेरती लाइट से शहर निखर उठा है। समारोह स्थल में मंगलवार दोपहर बाद तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। इस बार तिरंगा जिला विकास परिषद के अध्यक्ष कर्नल महान सिंह फहराएंगे। इस दौरान डीसी राहुल यादव, एडीसी अतुल गुप्ता, एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह स्थल पर इस बार कोरोना नियमों का पालन करने के भी प्रबंध किए गए हैं जिसमें दोनों वैक्सीन लेने वालों और कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट वालों को आने की अनुमति रहेगी। मास्क बिना किसी को अनुमति नहीं होगी। समारोह में सिर्फ सुरक्षाबलों की 11 टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी। रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है। बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। बाजारों में खूब बिके तिरंगे : बाजार में तिरंगे और संबंधित वस्तुओं की दिनभर खूब खरीदारी हुई। कठुआ में बच्चे और बड़े सभी देशभक्ति से संबंधित वस्तुएं खरीदते नजर आए। अलग-अलग साइज में तिरंगे के अलावा बैच, स्टिकर, हैंड बैंड कैप की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने अभिभावकों के साथ स्टीकर, हैंड बैंड, बैच आदि की खरीददारी की। तिरंगे 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मिल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी