आज व कल मौसम रहेगा साफ, पहाड़ी क्षेत्र में पांच को बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता कठुआ मौसम में अब दिसंबर महीने का आगाज होते ही अपना रंग दिखाना शुरू क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:31 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:31 AM (IST)
आज व कल मौसम रहेगा साफ, पहाड़ी क्षेत्र में पांच को बारिश की संभावना
आज व कल मौसम रहेगा साफ, पहाड़ी क्षेत्र में पांच को बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, कठुआ: मौसम में अब दिसंबर महीने का आगाज होते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। विगत दो दिनों से आसमान में छाई बादल के चलते ठंड भी बढ़ने लगी है, जिससे अधिकतम तापमान भी गिरने लगा है।

जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.8 डिग्री पर पहुंच गया जो कि दिन पहले 24.5 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी दो दिन पहले 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वीरवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.विशाल महाजन के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे मैदानी क्षेत्र में कोहरे से ²ष्टयता कम होगी। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अब सुबह शाम ही नहीं, बल्कि दिन में भी बढ़ रही ठंड लोग महसूस करने लगे हैं। इससे बचने के लिए अब हर कोई ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहने दिख रहा है। खासकर दो दिन से सूर्य देव की आसमान पर छायी बादल के बीच लुक्काछिपी से ठंड ने हर किसी को अहसास करा दिया है।

गौर हो कि दिसंबर महीने में ठंड जोर पकड़ लेती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षाें से जलवायु में हो रहे परिवर्तन के चलते सर्दी के मौसम दिसंबर महीने में भी ज्यादा ठंड 15 दिसंबर के बाद ही महसूस की जा सकती है। ऐसे में इस बार करीब 15 दिन पहले ठंड ने दस्तक देकर सर्दी के मौसम में अभी से ही लोगों को जकड़ लिया है।

उधर, किसान अभी भी अपनी फसल मंडियों में बेचने की प्रक्रिया में लगे हैं। हालांकि धान की फसल की कटाई तो अब कई दिन पहले लगभग खत्म होने के बाद किसान अगली गेहूं की फसल भी बीज चुके हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो बीजी गई गेहूं की फसल के लिए उन क्षेत्रों में जहां सिचाई के स्त्रोत नहीं हैं,वहां लाभदायक रहेगी।

chat bot
आपका साथी