हीरानगर में चल रहे एथलेटिक्स मीट लड़कियों ने लिया भाग

संवाद सहयोगी हीरानगर खेल विभाग द्वारा बुधवार को स्टेडियम में इंटर स्कूल जोनल स्तरीय एथलेि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:01 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:01 AM (IST)
हीरानगर में चल रहे एथलेटिक्स मीट लड़कियों ने लिया भाग
हीरानगर में चल रहे एथलेटिक्स मीट लड़कियों ने लिया भाग

संवाद सहयोगी, हीरानगर : खेल विभाग द्वारा बुधवार को स्टेडियम में इंटर स्कूल जोनल स्तरीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जोन की सभी वर्गो की लड़कियों ने भाग लिया।

इस दौरान अंडर-17 वर्ग की लड़कियों के सौ मीटर दौड़ में इनफेंट जीजस स्कूल की सोमाली मैनी पहले स्थान पर रही, जबकि 200 मीटर में जीएचएस मढीन की मशूमा पहले स्थान पर रही। इसी तरह, 400 मीटर दौड़ में हाई स्कूल शेरपुर की रीवा देवी पहले, 800 मीटर की दौड़ में खालिदा बेगम पहले और 1500 मीटर दौड़ में मशूमा हाई स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही। अंडर-14 वर्ग के सौ मीटर दौड़ में मिनाक्षी देवी मिडिल स्कूल छनमोरियां पहले स्थान पर रही, जबकि दो सौ मीटर दौड़ दीया मिडिल स्कूल हीरानगर पहले स्थान पर रही। 400 मीटर में मीनाक्षी देवी मिडिल स्कूल छनमोरियां पहले और 600 मीटर में सुनीता देवी मिडिल स्कूल लोंडी पहले स्थान पर रही।

अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दिव्या देवी हाई स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही, जबकि 200 मीटर में हायर सेकेंडरी चकडा की सुरेखा देवी पहले स्थान पर रही, इसी तरह, 400 मीटर में अंजू बाला हायर सेकेंडरी चकडा पहले स्थान पर रही। 1500 मीटर में नंदनी वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही। ऊंची कूद में अंडर-14 वर्ग की मानसी शर्मा मिडिल स्कूल कटल ब्रह्मणा पहले स्थान पर रही, जबकि अंडर-17 वर्ग में सलीमा अख्तर हाई स्कूल हीरानगर पहले स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग में नंदनी वर्मा हाई स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही। लंबी कूद में अंडर-14 वर्ग की सीमा हायर सेकेंडरी स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही, जबकि अंडर-17 वर्ग में सोमाली इनफेंट जीजस हीरानगर पहले स्थान पर रही।

अंडर-19 वर्ग में नंदनी वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो के अंडर-14 वर्ग में कनिका मिडिल स्कूल ठूठा चक पहले स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग में रोशी हाई स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही, जबकि अंडर- 19 वर्ग में सपना देवी हायर सेकेंडरी स्कूल मढीन पहले स्थान पर रही।

chat bot
आपका साथी