गुरमीत बने लच्छीपुर भाजपा पोलिंग बूथ के प्रधान

संवाद सहयोगी चड़वाल भाजपा द्वारा गत 11 सितंबर से पोलिंग बूथ चुनाव कराने की शुरू की गई प्रक्रि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 06:39 AM (IST)
गुरमीत बने लच्छीपुर भाजपा पोलिंग बूथ के प्रधान
गुरमीत बने लच्छीपुर भाजपा पोलिंग बूथ के प्रधान

संवाद सहयोगी, चड़वाल: भाजपा द्वारा गत 11 सितंबर से पोलिंग बूथ चुनाव कराने की शुरू की गई प्रक्रिया के तहत लच्छीपुर पोलिंग बूथ के कराए गए चुनाव में गुरमीत सिंह प्रधान चुने गए। इसी के साथ ग्रामीण मंडल में लगभग 40 पोलिंग बूथ का चुनाव संपन्न हो गया है।

भाजपा के मंडल प्रभारी गोपाल महाजन ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि अपने मंडल में जितने भी पोलिंग बूथ हैं, उन पर लोगों की सर्वसम्मति से एक नया अध्यक्ष बनाया जाए। इस जिम्मेदारी को पूरा करते हुए मंडल अध्यक्ष के चुनाव करवा दिए गए हैं जो लोग राष्ट्रवादी सोच रखने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी को कामयाब करने के लिए और एक नई सोच रखने वाले लोग इस पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी लोगों की पार्टी है और जिस तरह से हमारे तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को उन्नति की ओर ले जा रहे हैं और जिस तरह से पार्टी लोगों के हितों के लिए काम करने के लिए कहेगी, उसी तरह से चलते रहेंगे। जितनी भी सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में उन गरीब जनता तक पहुंचाएंगे जहा लोगों को भरपूर फायदा होगा और वह दिन दूर भी नहीं है जब फिर एक बार इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

chat bot
आपका साथी